ग्रन्थ

ग्रन्थ
BHAJAN

जिसके दर्शन को तरसते -2 कोटि-कोटि जीवधारी |
वही आज धरा पर आये -2 कलयुग के अवतारी ||
ॐ ठाकुर , जय ठाकुर , नमो ठाकुर , श्री श्री ठाकुर -2 
हो............ओ ... 

अनुकूल रूप अति मनमोहन, इनके नाम से विश्व भुवन 
कण-कण में है लीला जिनकी, करते वर्धन सबका जीवन 
वही आज बचाने आये -2 द्वापर के गिरधारी 
ॐ ठाकुर , जय ठाकुर , नमो ठाकुर , श्री श्री ठाकुर -2 
हो............ओ ... 

ये ही है वो परम पुरुष, जो जीवन के आधार है 
लोक अनामी है जिनका बसेरा जो अगम अपार है 
वही आज दया कर आये -2 बनके नरधारी 
ॐ ठाकुर , जय ठाकुर , नमो ठाकुर , श्री श्री ठाकुर -2 
हो............ओ ... 

कल्कि पुरुष का कल्कि रूप कल्कि है जिनका नाम
पबना में अवतार लिए है -2 देवघर बनाये धाम 
वही अनामी जीवन स्वामी - 2 राधा संग बिहारी 

1 comment: